गोरखपुर: पत्नी ने पति पर दहेज के लिए मारपीट, घर से निकालने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया, प्रेस वार्ता में कार्यवाही की मांग
चौरी चौरा क्षेत्र के ग्राम-तरकुलही की रहने वाली विन्द्रावती चौहान ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हमारी शादी दिनाँक 28-05-13 को विनय चौहान के साथ हुई थी।लेकिन शादी के बाद से ही विनय चौहान मुझे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे और दहेज न पाने के कारण घर से मार पीट निकाल दिया।और अब दूसरी शादी कर लिया हैं