बड़वारा: पठरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, कई यात्री बाल-बाल बचे
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पठरा ग्राम के समीप बुधवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने बोलेरो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सुखद पहलू यह रहा कि कार में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित हैं।