Fatehpur में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में 25 वर्षीय युवक कन्हैया कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।