विदिशा नगर: राहुल गांधी पर गलत टिप्पणी करने वाले BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार दोपहर को कोतवाली थाने में आवेदन दिया।
भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस के लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई आतंकवादी वाली टिप्पणी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और अन्य पदाधिकारी ने मंगलवार दोपहर को कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखे थे ज्ञापन देते हुए एफआईआर की मांग की। मामला दर्जन ना होने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।