विदिशा नगर: किसानों को सोयाबीन के जरिए लाभ पहुंचाने के लिए निर्णय लिया गया: विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
उन्होंने बताया कि खाद्य तेल बाहर से ही आयात किया जाता था जिस पर अब तक कोई शुल्क नहीं लगता था। सोयाबीन सहित अन्य खाद्य तेलों पर 20 फ़ीसदी आयत ड्यूटी और अन्य कर मिलकर साढे 27 फ़ीसदी टैक्स वसूला जाएगा। जिससे स्थानीय तेल उद्योग को लाभ होगा। सोयाबीन की डिमांड बढ़ेगी जिससे किसानों को इसके दाम भी अच्छे मिलेंगे।