खजनी थाना क्षेत्र के कोठां गांव मे बिजली के करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय पुष्पेंद्र त्रिपाठी की मौत हो गई। वह अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र त्रिपाठी अपने पिता संजय कुमार त्रिपाठी के साथ गांव के सरकारी स्कूल के पास स्थित खेत मे सिंचाई कर रहे थे।