सीकर जिले के जलालसर गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार RAS बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे संदीप कुमार ढाका का गांव के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांव के ग्रामीणों ने युवाओं से RAS संदीप के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।