सारठ: पूर्व MLA रणधीर सिंह ने 16 सूत्री मांगों को लेकर सारठ प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं संग किया धरना प्रदर्शन
Sarath, Deoghar | Sep 15, 2025 पूर्व MLA रणधीर सिंह ने 16 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे BJP कार्यकर्ताओं संग सारठ प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल के नाम मांगों का ज्ञापन सीओ केसीएस मुंडा को सौंपा। पूर्व विधायक ने हेमंत सरकार को पूरी तरह फेल बताया व जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। मईया सम्मान, बालू, बिजली, पेंशन में जनता को ठगने की बात कही