जलालपुर प्रखंड के जीएस बंगरा गांव में श्री राम जानकी की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को करीब 2:00 से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें महिला पुरुष सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर गांव के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए जलभरी कर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा।