बासोदा: बासौदा की सिंधी कॉलोनी में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला, रिपोर्ट दर्ज
Basoda, Vidisha | Apr 25, 2025 शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के सिंधी कॉलोनी में आपसी रंजिश को लेकर एक आरोपी द्वारा फरियादी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी विक्की अहिरवार के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना गुरुवार रात करीब 2:00 की बताई जा रही है