बिंदकी: पतारी गांव के एक घर में चोरी, तीन अन्य घरों में घुसकर चोरी का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी गांव में रविवार व सोमवार की मध्य रात को अज्ञात चोर छत के रास्ते से सुरेश वर्मा के घर में घुसे और सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी आदि चोरी कर ले गए। अज्ञात चोर गांव के ही कृष्ण कुमार, शिव गोपाल तथा सत्येंद्र के घरों के अंदर भी घुसे लेकिन कुछ खास सामान नहीं ले जा पाए। सोमवार की सुबह 8 बजे चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची।