सासाराम: सदर SDPO सासाराम ने अपने कार्यालय में लूटकांड मामले के खुलासे को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
8 फरवरी 2024 को सासाराम सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने लूटकांड के मामले के खुलासे को लेकर अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। नोखा थाना क्षेत्र के खडारी पुल पर 3 दिन पूर्व हुई लूटकांड मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रोहतास पुलिस ने एक रिवॉल्वर, तीन मोबाइल व घटना में प्रयोग की गई बाइक को भी जब्त किया है।