चम्पावत: एसपी कार्यालय में पुलिस टीमों ने ₹9.50 लाख के 58 गुमशुदा मोबाइल की रिकवरी कर मोबाइल स्वामियों तक पहुंचाया
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई व्यक्तियों ने मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दी थी। जिसको मोबाइल रिकवरी सेल चंपावत द्वारा जांच उपरांत कार्रवाई की गई। बरामद किए गए 58 मोबाइलों को उनके स्वामियों को पहुंचाया गया पुलिस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष खत्री आदि शामिल रहे।इस दौरान 10 लोगों को मौके पर ही गुमशुदा मोबाइल प्रदान किये।