करपी: करहरी गांव में फाइलेरिया से बचाव के लिए घर घर खिलाईं गयी फाइलेरिया की दवा।
Karpi, Arwal | Feb 17, 2024 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा शशि कान्त के निर्देश पर, फाइलेरिया से बचाव के लिए करहरी गांव में घर घर BCM लवकुश कुमार के मौजूदगी में फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी। BCM लवकुश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में सभी विद्यालयों में दवा खिलाई गई है। 27 फरवरी तक प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में घर घर दवा खिलायी जा रही है। जिससे फाइलेरिया से बचाव हो सके।