भीलवाड़ा: बजट 2026-27: भीलवाड़ा को लॉजिस्टिक पार्क, सड़क सुधार और टेक्सटाइल को बढ़ावा, शिक्षा-स्वास्थ्य में भी बड़ी घोषणाएं
राजस्थान सरकार द्वारा 11 फरवरी 2026 को पेश बजट (2026-27) में भीलवाड़ा जिले को औद्योगिक और आधारभूत ढांचे के लिहाज से अहम सौगातें मिली हैं। टेक्सटाइल हब के रूप में पहचान रखने वाले भीलवाड़ा के लिए लॉजिस्टिक पार्क की घोषणा से लेकर सड़क, शिक्षा, रोजगार, बिजली-पानी और स्वास्थ्य क्षेत्र तक कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।