उजियारपुर: अंगार घाट थाना क्षेत्र के दशराजा चौर में अज्ञात महिला की लाश मिली, हत्या के बाद फेंकी गई
अंगार घाट थाना क्षेत्र के दसराजा चौर में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। बताया जाता है की हत्या कर महिला की लाश को यहां फेंका गया है। जानकारी मिलते ही सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची अंगार घाट एवं उजियारपुर थाना की पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की लेकिन फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।