अररिया: हृदयपुर से निकली भव्य कलश यात्रा, महिलाओं और युवतियों ने बूढी माता को अर्पित किया जल
Araria, Araria | Sep 20, 2025 शहर के हृदयपुर वार्ड संख्या 05 स्थित शिव मंदिर प्रांगण से शनिवार को महिलाओं और युवतियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह धार्मिक यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई त्रिसुलिया घाट पर स्थित परमान नदी के तट पर पहुंची।