बड़ौदा: ग्राम हलगांवड़ा खुर्द में हंसने की बात पर युवक से मारपीट, बड़ौदा थाने में मामला दर्ज
Badoda, Sheopur | Jan 12, 2026 श्योपुर। जिले के बडौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हलगांवड़ा खुर्द में एक युवक से हंसने की बात को लेकर सोमवार को सुबह 8.30 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।