हनुमानगढ़: टाउन के वार्ड 58 में घर में घुसकर 15-20 लोगों ने किया जानलेवा हमला, तीन घायल, पिस्तौल व लोहे की रॉड से की मारपीट
जंक्शन क्षेत्र के सुरेशिया, वार्ड नम्बर 58 में रात्रि को घर में घुसकर कुछ लोगों की ओर से एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।