कांकेर शहर के संजय नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कांकेर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में प्रार्थी अब्दुल रहीम ने बताया कि मृतक सुबह करीब 9 बजे डिलीवरी बॉय के रूप में काम पर गया था।