ढीमरखेड़ा: शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में पहली बार जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा सत्र 2025–26 के खेल कैलेंडर के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में पहली बार अन्तर-महाविद्यालय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार एवं क्रीड़ाधिकारी डॉ. सचिन कोस्टा के नेतृत्व में किया गया