पीलीभीत: दिल्ली में 2019 में चोरी हुई बुलेट को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नेशनल हाईवे से पकड़ा, तीन लोगों को पकड़कर भेजा जेल
दिल्ली के हरीनगर मायानगर गली नंबर 23 के रहने वाले जसपाल सिंह पुत्र दलजीत सिंह ने 28 अगस्त 2019 को बुलेट DL.SCM- 1627 चोरी होने के मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यातायात निरीक्षक प्रदीप सिंह व SSI ललित चौधरी पूरनपुर नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान पुलिस ने चोरी की बुलेट सहित तीन लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है।