घनारी: आशादेवी - अम्बोटा मार्ग पर वन विभाग ने अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहनों को पकड़ा
Ghanari, Una | Jun 13, 2025 वन संपदा की पंजाब को तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आशादेवी -अम्बोटा मार्ग पर नाकेबंदी कर अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन पकड़े हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि विभाग ने कांगड़ा व हमीरपुर जिला से संबंधित एक ट्रक व 9 छोटे वाहन प्रतिबंधित लकड़ी सहित जब्त किए हैं। आगामी कार्यवाई जारी है।