पंचायत समिति परिसर में लगाए गए घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदाय प्रमाण-पत्र शिविर में अव्यवस्थाओं के चलते देवासी व राईका समाज के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में प्रमाण-पत्र नहीं बनने से लोग लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं।जानकारी के अनुसार सरकारी नियमों में केवल रेबारी जाति का हवाला दिए जाने के कारण देवासी व राईका समाज के लोगों के आ