मेन रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे माकपा ने वीबी-जी रामजी बिल के विरोध में राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की जो 12 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर माकपा ने बताया कि माकपा कार्यकर्ता झारखंड के सभी जिलों में गांव-गांव जाकर मनरेगा जॉब कार्डधारी से मिलेंगे। उन्हें मनरेगा की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।