रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के डेहरिया (बरसलपुर) के चक 2 बीएलएसएम में आग लगने से एक झोंपड़ा जल गया। इस घटना में चिमनाराम जाट की दो साल की बेटी मोनिका की मृत्यु हो गई।सूचना मिलने पर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे।विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।