पैलानी: सिकहुला और कुम्हरिया डेरा के बीच टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, 7 लोग घायल, एक घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Pailani, Banda | Oct 14, 2025 बांदा के पैलानी तहसील क्षेत्र के सिकहुला व कुम्हरिया डेरा के बीच मे टेंपो पलटने की वजह से 7 लोग घायल हो गएं हैं। सभी घायलों को पास के ही अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा एक घायल महिला को बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शेष घायलों के मामूली चोंटें आंईं हैं और बांदा जिला अस्पताल मे घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।