बरकागाँव: हाईवा के चकमा देने से लवली बस स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराई, कई घायल
बड़कागांव थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड स्थित पंकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान में एक हाईवा का चकमा देने से लवली बस स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गया।जिसमें से दर्जनों यात्री घायल हो गए। इन घायलो में से बस कंडक्टर मोहम्मद अफरीदी पिता मोहम्मद नईम गंभीर रूप से घायल है। यह घटना आज 8:00 बजे सुबह की है। यात्रियों के अनुसार लवली बस बड़कागांव से हजारीबाग जा रही थी।