चुनार: बाल परियोजना अधिकारी नीलू मिश्रा ने 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीलू मिश्रा ने जीता रजत पदक। बाल विकास परियोजना अधिकारी सीखड़ के पद पर कार्यरत हैं। त्रिवेंद्रम (केरल) में आयोजित 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।