चंदौसी: चंदौसी में 35B रेलवे फाटक टूटा, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची जीआरपी और यातायात पुलिस, बड़ा हादसा टला
चंदौसी में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील क्षेत्र स्थित 35वीं रेलवे फाटक डाउन करते समय अचानक टूट गया। बरेली से मुरादाबाद जा रही ट्रेन के आगमन से पहले फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार नीचे से निकलने की कोशिश में चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर जीआरपी और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।