नवादा: नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रजौली के जंगल से AK-47 और राइफलों का जखीरा जब्त, लेवी वसूलने वाला तस्कर गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Mar 13, 2026 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से AK-47 राइफल, दो अन्य राइफलें, भारी मात्रा में कारतूस और वर्दी बरामद की है। यह कार्रवाई जंगलों में मजदूरों से हथियार के बल पर खाना छीनने और ठेकेदारों से लेवी वसूलने की सूचना के बाद की गई।