हज़ारीबाग: मुर्गा पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाकर कर दी गई निर्मम हत्या
हजारीबाग के अंबेडकर चौक पर संदिग्ध मौत को लेकर सड़क जाम। अंबेडकर चौक पर चूरचू प्रखंड के बहरी गांव निवासी बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौत के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच,दोषियों पर कार्रवाई और बच्चों के भरण-पोषण के लिए मुआवजे की मांग की।पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया।