धार: मांडू में मांडू हेरिटेज पिकलबॉल कार्निवल 2024 संपन्न, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
धार जिले के मांडू में मांडू हेरिटेज पिकलबॉल कर्निवल 2024 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह भारत में पहला अनोखा आयोजन था, जिसने पर्यटन, खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे विभिन्न राज्यों से आए थे।