बिंदकी: जहानाबाद के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, विकास पर की चर्चा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे भारत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में उनके आवास में मुलाकात किया। इस मामले में भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री से मुलाकात किया और बताया कि उनके आशीर्वाद से क्षेत्र में पंप कैनाल बन रहा है।