दरभंगा के बेला में स्थित कल्याणी निवास में दरभंगा महाराज की अंतिम महारानी महारानी अधिरानी कामसुंदरी सिंह का निधन हो गया है। इसकी खबर लोगों के बीच में मिली लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और अंतिम दर्शन करने के लिए कल्याणी निवास पहुंचने लगे। उनका निधन सोमवार की सुबह 3 बजे बताई जाती है। इस संबंध में सोमवार को दिन के 10:30 बजे लोगों ने कई बातों की जानकारी दी।