बहल: लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी
Bahal, Bhiwani | Mar 26, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मैनपावर प्रबंधन के लिए सीटीएम को नोडल अधिकारी और डीआईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ट्रेनिंग प्रबंधन के लिए सीईओ जिला परिषद भिवानी को नोडल अधिकारी और सहायक ट्रेनिंग प्रबधंन के तौर पर एलआईसी भिवानी से एएओ रमन शांडिल्य को नियुक्त किया गया है।