सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।