विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर देने वाला आज शुक्रवार की शाम 6 बजे एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बाघ को चीतल का शिकार करते और फिर उसे अपने जबड़े में दबाकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कान्हा टाइगर रिजर्व के कान्हा का बताया जा रहा है।