बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 29 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 14 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 29 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाई है. उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.