बेगूसराय: रिफायनरी कल्याण केंद्र में बेगूसराय जूनियर प्रीमियर लीग के ट्रॉफी का हुआ अनावरण, वक्ताओं ने रखी अपनी बात
बेगूसराय जूनियर प्रीमियर लीग के ट्रॉफी का अनावरण मुख्य अतिथि मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह एवं मेयर पिंकी देवी ने बरौनी रिफायनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में किया. साथ ही सभी टीम के खिलाड़ियों की जर्सी का लोकार्पण किया गया. मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय का क्रिकेट बीजेपीएल के माध्यम से काफी आगे जाएगा.