जहानाबाद: जमीनी विवाद को लेकर नूरपुर गांव में ससुर और बहू को मारपीट कर किया गया घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर गांव में एक व्यक्ति और उनके बहु को उनके भाई एवं परिवार ने जमीन विवाद को लेकर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल उमेश प्रसाद और रिंकी देवी को जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है।