पीलीभीत: घुंघचाई थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर व्यवस्था का किया निरीक्षण
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार आगामी त्यौहारों को लेकर घुंघचाई पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से थानाध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि आपस मे भाईचारे के साथ होली और रमजान का त्योहार मिलजुल कर मनाए और किसी भी खुरापाती तत्वों के चक्कर में न आए और मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की है।