मऊरानीपुर में गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए दो दिन पहले ही नंबर लगाना पड़ रहा है। उन्नीस किलो का व्यवसायिक सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं। शादी-विवाह सीजन में मांग बढ़ने के कारण लोग एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति है।