शाहाबाद कोतवाली के कठवां गांव के रहने वाले मजदूर को एक भट्ठा स्वामी ने अपने गुर्गों से घर से उठवा लिया और पसलियां टूटी होने के बाद भी काम करने का दबाव बनाया। काम न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कठवां निवासी इशरत पुत्र जाकिर के अनुसार वह टुमुरकी थाना मंझिला स्थिति बेचे नेता के भट्टे पर काम करता है।