नागौर जिले में दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को लोगों ने दिनभर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी और रामा-श्यामा किया। वहीं शाम होते ही दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों ने अपने घरों में प्रतिष्ठानों पर रंग रंगीली रोशनी से सजावट की और दीपक जलाएं इसके साथ ही बच्चों ने पटाखे फोड़े। मंगलवाल रात्रि 10:00 बजे तक यह नजरा नजर आया।