गोह: गोह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ
Goh, Aurangabad | Oct 28, 2025 गोह प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 11:00बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन हुआ। इस प्रकार सुबह से ही व्रती अर्घ्य देकर अपने घर जाने लगे। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पारन किया। सहस्त्र धारा तालाब जाने वाली मार्ग पर मेले जैसा नजारा था व्रतियों ने भगवान भास्कर को दूध से अर्घ्य दिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया