लाडपुरा: कैथूनीपोल में सांप के काटने से एक युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Ladpura, Kota | Jun 27, 2025 सांप के काटने से युवक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती उपचार जारी कोटा। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि खेमराज, निवासी कैथूनीपोल, घर पर किसी जरूरी सामान को लेने के लिए उठा था। इसी दौरान उसके हाथ पर अचानक सांप ने डस लिया।