ग्राम वैराफिरोजपुर में दुर्गा अष्टमी पर आयोजित मेले में ग्रामीणों की भीड़, पुलिस बल रहा तैनात
Siyana, Bulandshahr | Mar 26, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर में दुर्गा अष्टमी पर माता मंदिर परिसर में आयोजित मेले में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। गुरुवार को दुर्गा अष्टमी पर्व पर माता मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। वहीं मेले में खेल खिलौने की दर्जनों दुकानों के साथ-साथ खानपान की दुकान लगाई गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई।