बिक्रमगंज: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बिक्रमगंज थाना में कराया गया गुंडा परेड, कार्यक्रम स्थल पर बना पुलिस कैंप
बिक्रमगंज में आगामी 30 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एसपी रोहतास रौशन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शाम 4 बजे बिक्रमगंज थाना में पुलिस प्रशासन द्वारा गुंडा परेड कराया गया। पुलिस ने इनकी गतिविधियों की जाँच एवं सत्यापन की। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि जरूरत के अनुसार इन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई और दूबारा परेड भी कराया जा सकता है..........