सुल्तानपुर: जिला न्यायालय आये रसूलाबाद के कोड़ारी गांव निवासी युवक की बाइक हुई चोरी,अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में FIR हुई दर्ज
मुसाफिरखाना अंतर्गत रसूलाबाद के कोड़ारी गांव निवासी असगर अली पुत्र मो.अब्बास अपने निजी काम से जिला न्यायालय आया हुआ था।सभागार के पीछे वह अपनी बाइक खड़ी कर न्यायालय चला गया।काम खत्म कर जब असगर वापस लौटा तो उसकी बाइक UP44AB9654 गायब मिली।असगर ने बाइक चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी।जिसपर FIR दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।